

40 सदस्यीय दल 19 मई को जायेगा केदारनाथ व बद्रीनाथ
बीकानेर। दी पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी व हिमालय परिवार के सदस्यों का एक दल 19 मई को उत्तराखंड जाएगा। सोसायटी के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि डा. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में 40 सदस्यीय दल 19 मई को बीकानेर से रवाना होगा। जिसमें बीकानेर के अलावा जयपुर, बहरोह सहित अन्य जगहों के सदस्य भी शामिल होगें। दल के सदस्यों की एक बैठक शिवबाड़ी मंदिर परिसर में लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता विमर्शानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित की गई। विमर्शानंद जी महाराज ने महिला संभागियों की अधिक संख्या पर प्रसन्न्ता व्यक्त की। उन्हांने कहा कि न्यूनतम सामान के साथ यात्रा सुखद होती है तथा प्रकृति के पास जाने पर बातें कम करते हुए प्रकृति से संवाद करे और उसके सौंदर्य का अनुभव करना चाहिए। नरेश अग्रवाल ने बताया कि दल के सदस्य रेल मार्ग से हरिद्वार-़ऋषिकेश होकर केदानाथ के लिये प्रस्थान करेगें। दल में शिवप्रकाश शर्मा, प्रेमलता, ऋतिका, हितार्थ, सुनिता, रजनी कालरा, मोहित सोनी, मुन्नी, दिव्या, प्रसन्न सोनी, नीलू, जान्हवी, पवन जाखड़, रचना, आंचल, मानवी, बिहारी लाल, सरस्वती देवी, भुवनेश यादव, कविता यादव, वीणा यादव, राजेश जोशी, नीलम जोशी, विमला खत्री, रोहिताश्व बिस्सा, अनामिका व्यास, आरती, प्रशान्त, आनन्द, सुमन, विजय मारू व आरोही ने पंजीकरण करवाया है।
