Bikaner Bikaner District Rajasthan

मां आशापुरा के दरबार में लगेगा भंडारा

मां आशापुरा के दरबार में लगेगा भंडारा
बीकानेर। आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट, पोकरण-बीकानेर की ओर से नवरात्र के दौरान पोकरण स्थित मां आशापुरा मंदिर में आयोजित होने वाले भंडारे के लिए सामग्री से भरे ट्रक को नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर मां आशापुरा के दरबार में भंडारे का आयोजन किया जाता है। अष्टमी, नवमी, दशमी और एकादशी तक चलने वाले इस भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते हैं। जोशी ने बताया कि भंडारे की व्यवस्थाओं में मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहता है। समिति के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सेवा एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप किशोर व्यास, उद्योगपति जगत नारायण कल्ला, केशव प्रसाद बिस्सा, गोपाल आचार्य, राधाकृष्ण हर्ष, त्रिलोक बिस्सा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर ओझा तथा सक्रिय कार्यकर्ता दाऊलाल जोशी एवं अनिकेत जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *