Bikaner Bikaner District Rajasthan

सूचना के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन में आयोगों की भूमिका अहम

सूचना के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन में आयोगों की भूमिका अहम
बीकानेर। सूचना का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन में सूचना आयोगों की भूमिका अहम है। आयोगों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना तथा आमजन तक इस कानून का लाभ पहुंचाना समय की आवश्यकता है। यह विचार शकील अख्तर ने विचार-गोष्ठी में व्यक्त किए। डॉ. तनवीर मालावत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संयुक्त तत्वावधान में सूचना अधिकार अधिनियम के प्रवर्तन में आयोगों की भूमिका और दशा-दिशा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सूचना के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन, सूचना आयोगों की कार्यप्रणाली तथा आमजन के लिए इस कानून की उपयोगिता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विजय खत्री, सुरेंद्र बिश्नोई सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *