Bikaner Bikaner District Rajasthan धर्म

राम-भरत मिलाप सहित विभिन्न प्रसंगों का हुआ सजीव चित्रण

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में संगीतमय रामलीला का मंचन
बीकानेर। नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित संगीतमय रामलीला में राम-भरत मिलाप सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवकिशन चांडक, भगवान अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, डॉ. राहुल व्यास, राजा सांखी, संजू स्वामी, सावित्री चौधरी, पार्षद दीपक व्यास एवं प्रकाश व्यास उपस्थित रहे। रामलीला में सूर्पणखा के जंगल में जाकर राजकुमारों को देखने तथा रूप बदलकर सुंदर स्त्री के रूप में उनके समक्ष आने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सीता के संवादों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। सीता ने कहा, “अरे दुष्ट, खड़ा रे सावधान, स्वामी आने वाले हैं, जो धनुष तोड़ ले आए थे, वही मेरे रखवाले हैं।” मक्खन जोशी ने बताया कि रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका में भगवान गणेश ने ललित, कैलाश भादाणी ने रावण, गिरिराज जोशी ने राम तथा जितेश पुरोहित ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *