Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
बीकानेर। महेश जन सेवा ट्रस्ट, बीकानेर की ओर से जिला उद्योग संघ भवन में ट्रस्ट का तृतीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में माहेश्वरी समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ ही सरकारी सेवा में नियुक्ति प्राप्त करने वाले समाजबंधुओं का भी अभिनंदन किया गया। समारोह में कमल राठी एवं मनोहर सोनी ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए प्रतिभा के साथ मेहनत और निरंतरता भी आवश्यक है। इस अवसर पर सरकारी सेवा में नियुक्ति प्राप्त करने वाले समाजबंधुओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष तथा विभिन्न नगरपालिकाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में सुनील सारडा, किशनगोपाल चितलांगी, नारायण कालानी, सरिता मूंधड़ा एवं ओमप्रकाश मूंदड़ा सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। द्वारकाप्रसाद पचीसिया, दिव्या पेड़ीवाल एवं किशन सींगी का भी सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *