Bikaner Bikaner District Rajasthan

मोहता कुआं क्षेत्र में कृपाल भैरव का रात्रि जागरण 24 सितंबर को

मोहता कुआं क्षेत्र में कृपाल भैरव का रात्रि जागरण 24 सितंबर को
बीकानेर। मोहता कुआं क्षेत्र स्थित कृपाल भैरव मंदिर में 24 सितंबर को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कृपाल भैरव मंदिर ट्रस्ट की ओर से बैनर एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम खूमराज पंवार एवं एन.डी. रंगा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। खूमराज पंवार ने बताया कि रात्रि जागरण के दौरान शहर के अनेक लोक गायक भैरवजी की भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देंगे। अजय सिंह पंवार ने ट्रस्ट की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर महेश जोशी, भगवानदास पड़िहार, रामजीवण, गिरधारीलाल, सत्यानारायण पंवार, तेजसिंह पंवार, प्रेमसिंह पंवार, रफीक कादरी एवं तरुण पंवार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *