Bikaner Bikaner District Rajasthan

साधुमार्गी जैन महिला समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन स्वर्णकुंभ कल से

साधुमार्गी जैन महिला समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन स्वर्णकुंभ कल से
बीकानेर। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वर्णकुंभ’ शनिवार एवं रविवार को छबीली घाटी स्थित सेवा सदन समर्पण चातुर्मास स्थल तथा गंगाशहर मार्ग स्थित आदिनाथ भवन में आयोजित होगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से 400 से अधिक श्राविकाएं भाग लेंगी। जया गोलछा ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से श्राविकाओं का बीकानेर पहुंचना शुरू हो गया है। प्रीति डागा ने बताया कि चंचल सांखला, संध्या धारीवाल एवं स्नेहलता कोठारी अपनी टीम के साथ बीकानेर पहुंच चुकी हैं। सम्मेलन को लेकर साधुमार्गी जैन समाज में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *