Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

नशा मुक्ति पर व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

नशा मुक्ति पर व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में लोकभवन, जयपुर के निर्देशानुसार ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नशा मुक्ति एवं पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ. हरमीत सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने की। प्रो. श्रृंगी ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का मुख्य आधार है, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि युवा किसी भी प्रकार की नशे की लत से पूरी तरह दूर रहें। मुख्य वक्ता डॉ. हरमीत सिंह ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के प्रकार, इसके कारक, नशे की विभिन्न अवस्थाओं तथा नशा मुक्ति के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पंकज कुमार थानवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा विनाश का द्वार है, इसलिए विद्यार्थी वर्ग को इससे दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *