Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

पब्लिक पार्क में टॉय ट्रेन का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

पब्लिक पार्क में टॉय ट्रेन का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह
बीकानेर। पब्लिक पार्क में टॉय ट्रेन एवं लोटस पार्लर का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने फीता काटकर दोनों सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय के नेत्रहीन विद्यार्थियों तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादुलगंज के विद्यार्थियों ने टॉय ट्रेन की निःशुल्क राइड का आनंद लिया। पार्क में मौजूद अन्य बच्चों में भी टॉय ट्रेन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बीकानेर विकास प्राधिकरण एवं मोदी डेयरी के बीच हुए एमओयू के तहत मोदी डेयरी द्वारा विकसित किए जा रहे इस टॉय ट्रेन पार्क को बीकानेर में आकर्षण के नए केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। अविनाश मोदी ने बताया कि बच्चों की सुविधा एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए टॉय ट्रेन की शुरुआत की गई है। सुनीलम ने कहा कि पार्क में नई सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को मनोरंजन का एक और विकल्प उपलब्ध हुआ है। कार्यक्रम में हनुमाना प्रसाद, चम्पा देवी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *