Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

श्रीआदि गणेश मंदिर में पंचकुण्डीय महायज्ञ, गणेश चतुर्थी पर 2101 किलो प्रसाद का लगेगा भोग

श्रीआदि गणेश मंदिर में पंचकुण्डीय महायज्ञ, गणेश चतुर्थी पर 2101 किलो प्रसाद का लगेगा भोग
बीकानेर। श्रीआदि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर विश्व कल्याण तथा राज्य में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर पंचकुण्डीय महायज्ञ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। पं. राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। हर्षित बिस्सा ने बताया कि यज्ञ में यजमान अविनाश चंद्र व्यास, हरिओम पुरोहित, नंदन जोशी, भवानी पारीक एवं मयंक शर्मा ने सपत्नीक आहुतियां दीं। दिनभर चले महायज्ञ में 1008 मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर गजानंद का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत एवं केसर से अभिषेक किया जाएगा। पं. विजय श्रीमाली, सुनील व्यास एवं जितेन्द्र श्रीमाली मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक सम्पन्न कराएंगे। इसके बाद भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती का आयोजन होगा। इस दौरान गणपति को 2101 किलो प्रसाद तथा 1151 किलो फलों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद जागरण का आयोजन होगा, जिसमें राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, सोमदत्त पुरोहित, रामसा व्यास, कैलाश पारीक सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में भक्त मंडल के गोपाल रंगा, किशन व्यास, दीपक पारीक, राजेश स्वामी, नितेश बिन्नाणी, जुगल, नरेश आचार्य एवं अंकित सोलंकी सहित अनेक श्रद्धालु सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *