

‘बेटी से बात’ कार्यक्रम में छात्राओं को माय भारत पोर्टल की दी जानकारी
बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुरुद्वारा, रानी बाजार में शनिवार को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण को लेकर ‘बेटी से बात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को माय भारत पोर्टल, युवा सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुमन आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन-2047 की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. प्रशांत जोशी ने छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाते हुए इसके पांच चरणों की जानकारी दी। गोपाल जोशी ने छात्राओं को 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आजाद कुमार, सुधीर मिश्रा, पवन खत्री एवं हरिहर राजपुरोहित सहित विद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।
