Bikaner Bikaner District Rajasthan

पर्युषण पर्व पर गर्भपात नहीं करने का संकल्प

पर्युषण पर्व पर गर्भपात नहीं करने का संकल्प
बीकानेर। पर्युषण पर्व के तीसरे दिन गुरुवार को सेवा सदन में आयोजित प्रवचन में आचार्य रामलाल म.सा. ने कहा कि गर्भपात महापाप है। गर्भपात करने, करवाने अथवा इसके लिए प्रेरित करने वाले सभी लोग पाप कर्म के बंधन में बंधते हैं। आचार्य रामलाल म.सा. ने उपस्थित करीब 3 हजार श्रावक-श्राविकाओं को गर्भपात न करने, न करवाने तथा इसकी अनुमोदना (सहमति) न करने का संकल्प (पचखाण) दिलाया। सुरेंद्र दस्साणी एवं कन्हैयालाल बैद ने बताया कि चारित्र आत्माओं की प्रेरणा से श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ, अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति, अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, साधुमार्गी जैन सेवा समिति, साधुमार्गी जैन महिला समिति, समता बहुमंडल एवं कन्या मंडल के श्रावक-श्राविकाएं पर्युषण पर्व के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुदूर प्रांतों से आए श्रावक-श्राविकाओं की विभिन्न व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया जा रहा है। श्रावक-श्राविकाएं ‘पचखाण से निर्वाण’ के भाव के साथ नई उमंग और नए संकल्प लेकर सामूहिक नौ दिन सहित विभिन्न प्रकार की तपस्याएं कर रहे हैं। इस अवसर पर सुश्राविका कुचेरा निवासी सरला पारख की 31 दिन की तपस्या की अनुमोदना भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *