Bikaner Bikaner District Rajasthan

गणेश मंदिर में प्रार्थना करते समय महिला का बैग चोरी, दो घंटे में चोर पकड़ा

गणेश मंदिर में प्रार्थना करते समय महिला का बैग चोरी, दो घंटे में चोर पकड़ा
बीकानेर। सट्टा बाजार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास गणेश मंदिर में गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे दर्शन करने गई बैंक कर्मचारी अनामिका बिस्सा का बैग चोरी हो गया। अनामिका ने मंदिर में दर्शन के दौरान अपना बैग कुछ देर के लिए पास में रखा और आंखें बंद कर प्रार्थना करने लगीं। इसी दौरान नजर बचाकर एक चोर बैग लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर रोहिताश्व बिस्सा, ओजस्वी बिस्सा सहित परिवारजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, अभय कमांड सेंटर तथा अन्य स्थानों की कैमरा रिकॉर्डिंग खंगालकर पुलिस को उपलब्ध करवाई। परिवारजनों और पुलिस के प्रयासों के बीच करीब दो घंटे बाद परिवार के यश पुरोहित ने संदिग्ध व्यक्ति को एक स्थान पर चाय पीते हुए देख लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तलाश में जुटे परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। चोरी हुए बैग में लैपटॉप सहित अन्य सामान सुरक्षित मिल गया, लेकिन पर्स में रखे 5 हजार रुपये गायब मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *