Bikaner Bikaner District Rajasthan

शर्मा का विप्र फाउंडेशन और राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग ने किया अभिनंदन

शर्मा का विप्र फाउंडेशन और राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग ने किया अभिनंदन
बीकानेर। राजस्थान शासन सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा का शासन सचिवालय में विप्र फाउंडेशन बीकानेर और राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से अभिनंदन किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में महेश व्यास का सानिध्य रहा। इस अवसर पर दिनेश चूरा सहित कर्मचारी एवं अधिकारी सेवा संघ के सदस्य उपस्थित रहे। अभिनंदन के अवसर पर अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि पूरे सचिवालय में शासन सचिवालय सेवा अधिकारियों ने पूरी मेहनत और सहयोग के साथ उन्हें निर्वाचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताया। महेश व्यास ने कहा कि विप्र फाउंडेशन और राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग हमेशा सामाजिक सरोकारों के निर्वहन के साथ समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने अभिमन्यु शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *