Bikaner Bikaner District Rajasthan

माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बने सारड़ा

माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बने सारड़ा
बीकानेर। माहेश्वरी सभा शहर बीकानेर के अध्यक्ष पद के चुनाव में सुनील सारड़ा ने अपने प्रतिद्वंद्वी आज्ञाराम पेड़ीवाल को 7 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। सारड़ा को 80, जबकि पेड़ीवाल को 73 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समाजबंधुओं ने सारड़ा को बधाई दी। सारड़ा ने सभी मतदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज के विश्वास और आशीर्वाद की जीत है। इस दौरान जुगल राठी, श्रीराम सिंघी, ओमप्रकाश करनानी, बृजमोहन चांडक, तोलाराम पेड़ीवाल, सुरेश कोठारी, किशन लोहिया, विजय कुमार थिरानी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *