Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, टिकट दावेदारों से लिए जाएंगे ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन

निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, टिकट दावेदारों से लिए जाएंगे ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन
बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सुखजिन्दर सिंह रंधावा, गोविन्द सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली एवं चिरंजीवी राव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीकानेर जिले के प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी निकाय चुनावों के लिए टिकट दावेदारों से आवेदन लेने, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तथा चुनाव में पार्टी की जीत की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि टिकट के इच्छुक दावेदार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से टिकट दावेदारों के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। इच्छुक दावेदार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से ऑफलाइन आवेदन भी जमा किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। इसी प्रोफार्मा के आधार पर दावेदार निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी दावेदारी पेश करेंगे। बैठक में शिमला नायक, मुश्ताक खान, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, सुशीला डूडी, बीडी कल्ला, भंवरसिंह भाटी सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *