Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

डॉ. मूण्ड ने विद्यालय विकास के लिए दी 5 लाख रुपये की सहायता

डॉ. मूण्ड ने विद्यालय विकास के लिए दी 5 लाख रुपये की सहायता
बीकानेर। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के डॉ. भागीरथ मूण्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूण्डसर के विकास एवं विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। विद्यालय विकास के लिए किया गया यह योगदान शिक्षा के प्रति डॉ. मूण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. भागीरथ मूण्ड का यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, सामाजिक सरोकार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *