Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

नेत्रदान एवं ऑक्सीजन सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए झाबक सम्मानित

नेत्रदान एवं ऑक्सीजन सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए झाबक सम्मानित
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के नेत्रदान एवं ऑक्सीजन प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले अशोक झाबक को सम्मानित किया गया। वर्षभर नेत्रदान एवं ऑक्सीजन सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। उनकी सेवाभावना, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ तथा उपजिला चिकित्सालय, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। विक्रम मालू ने बताया कि झाबक को जब भी नेत्रदान की सूचना मिलती है, वे तत्काल मौके पर पहुंचते हैं। वे परिवारजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने के साथ इस पुनीत कार्य को संपन्न करवाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि झाबक की तत्परता और सेवाभाव से क्षेत्र में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *