India Rajasthan

मुंबई में जैन संस्कार विधि से हुआ मर्यादा टेक्नोलॉजीज की नई शाखा का शुभारंभ

मुंबई में जैन संस्कार विधि से हुआ मर्यादा टेक्नोलॉजीज की नई शाखा का शुभारंभ
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद्, दक्षिण मुंबई द्वारा जैन संस्कार विधि के प्रचार-प्रसार एवं संस्कारमय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मर्यादा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की मुंबई शाखा का शुभारंभ जैन संस्कार विधि के साथ किया गया। आसीन्द, मैसूर एवं बैंगलोर से जुड़े लादूलाल जी, अरिहंत जी, पंकज जी, अभिषेक जी एवं यश हर्षिल कावड़िया के सौजन्य से स्थापित इस नई शाखा का उद्घाटन 26 जुलाई को यमुना बिल्डिंग, लैमिंग्टन रोड, मुंबई में आयोजित समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में संस्कारक रवि डोसी ने विधिवत जैन संस्कार विधि के अनुसार मंगलाचरण, पूजन एवं शुभारंभ की समस्त धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सामाजिक जीवन के शुभ अवसरों पर जैन संस्कार विधि का बढ़ता प्रचलन समाज में धार्मिक चेतना, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति बढ़ती आस्था का प्रतीक है। साथ ही इसे नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक परंपराओं को पहुंचाने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *