Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यापार उद्योग मंडल ने समान नागरिक संहिता का किया स्वागत, समिति को भेजे सुझाव

व्यापार उद्योग मंडल ने समान नागरिक संहिता का किया स्वागत, समिति को भेजे सुझाव
बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल ने राजस्थान सरकार द्वारा गठित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति को सुझाव-पत्र भेजकर इस पहल का स्वागत किया है। मंडल ने इसे सामाजिक समरसता, न्याय, महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और आर्थिक स्थिरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने अपने सुझावों में कहा कि समान नागरिक संहिता केवल विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों का एकीकरण नहीं, बल्कि संविधान में निहित समानता और न्याय के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से लागू करने का सशक्त माध्यम बन सकती है। इस अवसर पर संजय जैन, साजिद सुलेमानी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *