Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संभाग कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जसवंत बिश्नोई ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिया गया अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन को राष्ट्रहित के लिए समर्पित किया और उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करते हैं। श्याम पंचारिया ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी विचार व्यक्त किए गए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मनीष सोनी, भवानी पाईवाल, भंवर जांगिड़ सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *