Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन पर बैठक आयोजित

महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन पर बैठक आयोजित
बीकानेर। गांव पारवा में फैमिली फार्मर्स के साथ महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन विषयक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओं की भागीदारी, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जेंडर कमेटी सदस्य रवीना बिश्नोई एवं देवकी रामावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन तथा आयवर्धक गतिविधियों से जुड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी क्षमताओं का विकास करें, विभिन्न आजीविका गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। बैठक के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समाज में समान भूमिका निभाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न अवसरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव पारवा की महिलाओं एवं परिवारों को सशक्त बनाना तथा उन्हें आजीविका संवर्धन के विभिन्न अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *