Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
बीकानेर। श्री गुरु जम्भेश्वर सेवा संस्थान द्वारा रायसर में नाबार्ड के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और किसानों को पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नाबार्ड के रमेश रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन कुमार सहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के डॉ. सुमनिल महावर, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरविंद चाहर, पूर्व खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोलायत डॉ. अनिल कुमार, संस्थान के सचिव धर्मपाल तथा बालाजी स्वयं सहायता समूह की श्रीमती किशना उपस्थित रहीं। अध्यक्ष नवीन कुमार सहू ने महिला प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मरुधरा ग्रामीण बैंक द्वारा पशुपालन के लिए विभिन्न ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं एवं किसान सरल शर्तों पर गाय, भैंस, बकरी पालन सहित अन्य पशुधन आधारित व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को संस्थागत ऋण का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नाबार्ड के रमेश, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुमनिल महावर, अरविंद चाहर एवं श्रीमती किशना सहित अन्य वक्ताओं ने भी प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम ने प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक तकनीकों और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *