Bikaner Bikaner District Rajasthan

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
बीकानेर/जयपुर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी। शासन सचिवालय में हुई देवस्थान विभाग की यात्रा संचालन समिति की समीक्षा बैठक में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने इसके निर्देश दिए। श्री कुमावत ने अधिकारियों को देवस्थान विभाग की पोर्टल में आवश्यक संशोधन कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के लिए निर्देशित किया। तीर्थयात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए देवस्थान मंत्री की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कमेटी के अध्यक्ष देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत होंगे, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, शासन सचिव, देवस्थान, शासन सचिव, पर्यटन, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर को सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें देवस्थान मंत्री ने इस बार भी 50 हजार वरिष्ठजनों को वातानुकुलित ट्रेन एवं छह हजार यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *