India साहित्य एवं कला

मां जगदम्बा की महिमा का हुआ गुणगान

मां जगदम्बा की महिमा का हुआ गुणगान
बीकानेर/छत्तरपुर। कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा आयोजित 241वीं साप्ताहिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी चौत्र नवरात्रि विशेष विषय “आद्या शक्ति मां जगदम्बा वंदना” पर सम्पन्न हुई। संस्था की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि इस साहित्यिक आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़े कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मां भगवती की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवान बिहार के वरिष्ठ साहित्यकार बिनोद कुमार पाण्डेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रतिष्ठित साहित्यकार दिनेश कुमार दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से जुड़े साहित्यकारोंकृनीलम अग्रवाल ‘रत्न’, विजय रघुनाथराव डांगे, अमित पण्डा ‘अमिट रोशनाई’, किरण अग्रवाल, नन्द किशोर बहुखंडी, प्रेमलता कुमारी, ज्योति प्यासी, अवधेश प्रसाद मिश्र ‘मधुप’, डॉ. अंजू सेमवाल, भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’, डॉ. श्याम बिहारी मिश्र, भास्कर सिंह माणिक, श्रीमती राधा श्री शर्मा एवं पवनेश मिश्रकृने अपनी भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से मां जगदम्बा के विविध स्वरूपों का सुंदर चित्रण किया। काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत रचनाओं ने भक्तिमय वातावरण का सृजन किया और श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *