

गोचर भूमि में श्रमदान कर खेलियों की सफाई व मरम्मत कार्य शुरू
बीकानेर। सेवा योजना के तत्वावधान में सरे नत्थानिया गोचर भूमि में श्रमदान कर गायों की खेलियों की सफाई की गई तथा आसपास उगी कीकर की झाड़ियों को हटाकर खेलियों तक जाने का मार्ग सुगम बनाया गया। राजकुमार व्यास ने बताया कि श्रमदान के साथ-साथ यहां क्षतिग्रस्त खेलियों की मरम्मत का कार्य भी जनसहयोग से शुरू कर दिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के दिनों में पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोका जा सके और गौवंश को पर्याप्त पानी मिल सके। श्रमदान कार्य में सुमन ओझा जोशी, वीरेंद्र राजपुरोहित, राजेंद्र चांडक, रामकुमार ओझा, छोटूलाल चूरा, के.सी. ओझा, पवन राठी, बद्रीदास जोशी, नरेंद्र बागवान और रामलाल पवार का प्रमुख सहयोग रहा।
