Bikaner Bikaner District Rajasthan

मरू क्षेत्र चेतना मंच सोसायटी की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

मरू क्षेत्र चेतना मंच सोसायटी की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर। मरू क्षेत्र चेतना मंच सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। पुरोहित ने बताया कि बैठक में उमाशंकर आचार्य को सोसायटी का अध्यक्ष, महेश उपाध्याय को सचिव तथा लक्ष्मीनारायण चूरा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोसायटी की शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोसायटी पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगारपरक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *