Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवानिवृत्त बैंकर्स का किया सम्मान

सेवानिवृत्त बैंकर्स का किया सम्मान
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा होली मिलन समारोह शिव मंदिर प्रन्यास के सभागार में उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजिन्दर मोहन शर्मा मुख्य अतिथि, अरविन्द भारद्वाज विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की। एसोसिएशन के सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नलिन सारवाल के संयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें जितेन्द्र माथुर, जे.आर. सेठी, आर.के. ग्रोवर, सरोज बोड़ा, मनीषा आर्य सोनी, हुलास चंद व्यास, वाई.के. शर्मा योगी, अनुतोष रावल, के.के. पारीक, किशन लाल बारासा और इशिता शर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संगठन के वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए सदस्यों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में आनंद कुमार सैनी, भगवान दास पुरोहित, दाउलाल अग्रवाल, बाबूलाल शर्मा, बुलाकी राम जयपाल, चन्द्रशेखर आचार्य, दर्शनलाल भटेजा, जगदीश राय सेठी, जेठाराम चौधरी, कौशल कुमार कालरा, किशन सिंह चौहान, मोहम्मद इकबाल, राजेन्द्र कुमार वर्मा, रामेश्वर लाल छींपा, रामदेव हर्ष तथा शैलेन्द्र कुमार सक्सेना शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *