

जिला उद्योग संघ के चुनाव 20 मार्च को
बीकानेर। बार एसोसियेशन अध्यक्ष एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि 20 मार्च को बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव होंगे। इसके लिए एम. एम. मूंधड़ा, विनोद जोशी एवं दिनेश गहलोत को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। पूर्व का बकाया सदस्यता शुल्क जमा करवाना आवश्यक है। इस चुनाव हेतु केवल उन्ही का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जिनके द्वारा अपना बकाया सदस्यता शुल्क निर्धारित समयावधि में जमा करवा दिया है, तथा उन्ही में से किसी भी पद के लिए अपनी उम्मीदवारी हेतु पात्र समझे जायेंगे।
