Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला विकास समिति ने मनाया ‘होली के रंग कान्हा के संग’ फागोत्सव

महिला विकास समिति ने मनाया ‘होली के रंग कान्हा के संग’ फागोत्सव
बीकानेर। सुदर्शना नगर महिला विकास समिति के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह पार्क में ‘होली के रंग कान्हा के संग’ फागोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुष्प, इत्र एवं गुलाल की वर्षा से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा। समिति की पूजा देवड़ा ने बताया कि कॉलोनी की महिलाओं ने अपने हाथों में कान्हा की प्रतिमा लेकर अपने आराध्य के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक फागोत्सव मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों और भजनों के साथ श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। समिति की रिंकी शर्मा ने जानकारी दी कि कृपालु महाराज सत्संग मंडली द्वारा प्रस्तुत होली गीतों एवं भजनों ने पूरे पंडाल को कृष्णमय बना दिया। भक्ति संगीत और संकीर्तन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। समिति की भावना ने बताया कि कार्यक्रम में ज्योति विजयवर्गीय ने कृष्ण स्वरूप और सुषमा जांगिड़ ने राधा स्वरूप में आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। आशा जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में चन्द्रकला एवं नीता शर्मा ने सभी आगंतुकों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *