Bikaner Bikaner District Rajasthan

गेहूं पर डेढ़ सौ रुपए बोनस जारी रखने की घोषणा

कृषि मेले में दूसरे दिन किसानों की भीड़ उमड़ी
बीकानेर/हनुमानगढ़। कृषकों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाए गए किसान मेले पंच गौरव अन्नदाता से अन्नपूर्णा तक का समृद्धि पथ के दूसरे दिन किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। दूरदराज के किसान जहां समूहों में आए, वहीं स्थानीय किसान परिवार सहित मेला देखने आए। राजस्थानी – हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शमां बांध दिया।
सरकार द्वारा गेहूं पर पूर्व की भांति डेढ़ सौ रुपए बोनस जारी रखने की घोषणा
गेहूं खरीद पर बोनस मिलेगा या नहीं, इस बात को लेकर क्षेत्र के किसानों में संशय बना हुआ था। किसानों के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में जयपुर में बीते दिवस मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से विस्तृत चर्चा की। श्री खुशहाल दास विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में के कार्यक्रम मंच से भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान हित में हमेशा प्राथमिकता से त्वरित निर्णय लेते हैं और किसान हितों को लेकर उन्होंने सरकार द्वारा गेहूं पर पूर्व की भांति डेढ़ सौ रुपए बोनस जारी रखने की घोषणा की है। इस बहुप्रतीक्षित किसान हितैषी घोषणा पर उपस्थित हजारों किसानों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैलाश मेघवाल का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *