Bikaner Bikaner District Rajasthan

करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, भर्ती प्रक्रिया की दी जानकारी

करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, भर्ती प्रक्रिया की दी जानकारी
बीकानेर। वायुसेना चयन केंद्र, जोधपुर की भारतीय वायुसेना टीम के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच की अगुवाई में शुक्रवार को करियर जागरूकता एवं वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने कार्यक्रम आयोजित किया गया।उदयरामसर के मुरली सिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसकी शैक्षणिक योग्यता, मानदंडों एवं परीक्षा के पैटर्न से संबंधित जानकारी दी गई साथ बच्चों को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में अग्निवीर एवं अधिकारी पदों पर भर्ती की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के प्रति उत्साह एवं जागरूकता दिखी। इस दौरान देशभक्ति गीतों और वार्ताओं की प्रस्तुति हुई। पब्लिसिटी विंग प्रभारी सार्जेंट अवध किशोर शर्मा, एमटी विंग प्रभारी सार्जेंट नरपत दान, वेरिफिकेशन विंग प्रभारी टी आर भील एवं अंकित का योगदान रहा। संस्थान निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह यादव और कॉर्डिनेटर शिव शंकर रंगा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *