Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीएम श्री योजना के तहत भामाशाहों का सम्मान

पीएमश्री योजना के तहत भामाशाहों का सम्मान
बीकानेर। पीएमश्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पीएमश्री योजना के तहत वार्षिक उत्सव, खेल दिवस और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिव शंकर चौधरी थे। विश्राम मीणा ने कहा कि कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि यह विद्यार्थियों को अच्छा प्लेटफॉर्म देगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ वर्ष पुराने विद्यालय की अपनी विशेष प्रतिष्ठा है। शिक्षकों को इसे बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय की स्वच्छता और हरियाली की प्रशंसा की। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिव शंकर चौधरी ने कहा कि विद्यालय ने पीएमश्री गतिविधियों के तहत जिले में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक और सह शैक्षणिक प्रदर्शन सराहनीय है। खेल और अन्य प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र- छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएमश्री गतिविधियों को देखने तेलंगाना से राजस्थान आए शिक्षकों ने विद्यालय के कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पीएमश्री गतिविधियों में इस विद्यालय की गतिविधियाँ अव्वल दर्जे की हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के भामाशाहों का सम्मान किया गया। विद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। पूर्व छात्र-छात्राओं नें भी कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय में खेल दिवस पर कई खेलों का आयोजन किया गया और इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी ने किया। संयोजन हिमानी शर्मा, कीर्ति बंसल, ममता पालीवाल, महेंद्र मोहता, डॉ. चंद्रभान, विक्रम जोशी ने किया। प्रधानाचार्य सुशीला जयपाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *