Bikaner Bikaner District Rajasthan

खेजड़ी बचाओ अभियान: महापड़ाव 2 फरवरी को

खेजड़ी बचाओं अभियान: महापड़ाव 2 फरवरी को
बीकानेर। राजस्थान में खेजड़ी सहित अन्य हरे वृक्षों के संरक्षण को लेकर चल रहा खेजड़ी बचाओ अभियान अब तेज़ी से जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुकाम में आयोजित महापंचायत के निर्णय के अनुसार 2 फरवरी जिला मुख्यालय पर महापड़ाव एवं आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप देते हुए विश्नोई धर्मशाला में स्वामी सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। महापड़ाव संयोजक परसराम बिश्नोई ने बताया कि पर्यावरण संघर्ष समिति के बैनर तले पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान पर सभा का आयोजन होगा। वहीं अनिश्चितकालीन महापड़ाव विश्नोई धर्मशाला के सामने डाला जाएगा। महापड़ाव तब तक खत्म नहीं होगा। जब तक कानून नहीं बन जाता। बैठक में रामगोपाल बिश्नोई, सुभाष भांभू खारा,रिछपाल फौजी, विजयपाल डेलू, रामनिवास पूनिया, सहीराम पूनिया,ओ पी खीचड़, हनुमानराम बेनीबाल,महीराम दिलोइया,शिव जी खीचड़,सुभाष धायल,अशोक गोदारा कानासर,राजेश गोदारा कानासर,भोमाराम भादू,रामरतन डेलू सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *