

खेजड़ी बचाओ अभियान को बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन
बीकानेर। बार एसोसिएशन में बिश्नोई समाज एवं सर्वसमाज के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा आयोजित खेजड़ी बचाओ महापड़ाव के कार्यक्रम को बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुंमार पुरोहित द्वारा जायज, न्यायसंगत एवं समय की मांग बताते हुए पूर्ण समर्थन प्रदान किया गया तथा अधिक से अधिक अधिवक्ताओं के महापड़ाव में शामिल होने का आश्वासन दिया गया। साथ ही अधिवक्तागण द्वारा 2 फरवरी को अपना अदालती कार्य स्थगित रखने का भी आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि ‘खेजड़ी वृक्ष राजस्थान की पारिस्थितिकी, जैव विविधता एवं सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है और इसके संरक्षण हेतु सशक्त कानून बनाया जाना समय की आवश्यकता है। बार एसोसिएशन, बीकानेर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से अपेक्षा करती है कि वे इस शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जन आंदोलन की भावना को समझते हुए सकारात्मक निर्णय लें। ‘
