

सेवा और संवेदना के साथ मनाया गया चार्टर डे
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन का चार्टर डे इस वर्ष सेवा, संवेदना और मैत्री की भावना के साथ दिव्यांग सेवा संस्थान, नोखा रोड में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी रोटरी साथियों ने उपस्थित होकर दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताकर मनाया गया।
क्लब अध्यक्ष रघुवीर झॅंवर ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र स्वयं से पहले सेवा है, और रोटरी आपसी मैत्री, सहयोग तथा मानवीय संवेदना का सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि चार्टर डे को सेवा-भाव से जोड़ते हुए दिव्यांग बच्चों के साथ भोजन कराना इसी रोटरी दर्शन का जीवंत उदाहरण है।
