

कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर। भारतीय भवन निर्माण मज़दूर संघ की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष अनुप प्रजापत की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री हरिशंकर शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में चुनाव प्रक्रिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी गौरीशंकर व्यास के निर्देशन में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष नत्थूराम सांखला, कार्यकारी अध्यक्ष राजुकुमार प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धुड़ाराम सांखला, उपाध्यक्ष मदन प्रजापत,उपाध्यक्ष हरिश सुधार, उपाध्यक्ष गिरिराज रतन किराडू, मंत्री महावीर प्रजापत, महामंत्री कन्हैयालाल सोलंकी चुने गये।
