Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर में स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय स्थित विवेकानंद जी की मूर्ति पर माला एवं पुष्प अर्पित किये गये। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. हेमन्त दाधीच ने गुरु की महत्ता बताते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के आदर्श है उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा एवं सामर्थ्य को देश उत्थान में उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन की दिशा निर्धारण करना चाहिए एवं अपने कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त निदेशक पशुपालन (राजस्थान सरकार) डॉ. संजय शर्मा, निदेशक अनुसंधान डॉ. बी.एन. श्रृंगी, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, निदेशक एच.आर.डी. राहुल सिंह पाल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुनीता पारीक सहित फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *