Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीएलओ पर गणना पत्रक वितरण व संग्रहण में अनियमितता का लगाया आरोप

बीएलओ पर गणना पत्रक वितरण व संग्रहण में अनियमितता का लगाया आरोप
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ होने वाली बड़ी रैली को सफल बनाने एवं जिले के मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वस्तुस्थिति को लेकर रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में बैठक हुई बिशनाराम सियाग ने जिले में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वस्तुस्थिति के आंकड़ों का विवरण देते हुए कहा कि जिले की कई विधानसभा क्षेत्रों में जिनकी मैपिंग 2002 की एसआईआर से नहीं हो पाने के कारण बड़ी तादाद में मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटने का खतरा बना हुआ हैं। उन्होनें कहा कि निर्वाचन आयोग को यह साबित करना होगा कि वह बीजेपी की छाया में काम नहीं कर रहा है. उन्होंने यह दावा भी किया कि बीजेपी एसआईआर का इस्तेमाल हथियार के रूप में करने की कोशिश कर रही है और अगर आयोग इसकी उपेक्षा करता है तो उसकी भी संलिप्तता मानी जाएगी। जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रलादसिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक को पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, लूणकरनसर प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *