Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कांग्रेस शहर व देहात की बैठक कल

जिला कांग्रेस शहर व देहात की बैठक कल
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। रैली एवं मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण की वस्तुस्थिति को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की बैठक जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में तथा प्रदेश कांग्रेस जिला प्रभारी श्रीमती शिमला नायक, लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशीगण एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सानिध्य में 2 दिसंबर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय, में रखी गई है। जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रलाद सिंह ने बताया कि इस बैठक में सभी जिला, ब्लॉक मण्डल,अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण,सहकारी संस्थाओं, नगर निकायों के चौयरमेनगण एवं सद्भावी कांग्रेसजनों आवश्यक रूप से रणनीतिक विचार विमर्श में सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *