Bikaner Bikaner District Rajasthan

उपभोक्ता आंदोलन को जन आंदोलन बनाना होगा

उपभोक्ता आंदोलन को जन आंदोलन बनाना होगा
उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण के विरूद्ध सबसे बडा हथियार है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। यह विचार उपभोक्ता शक्ति दिवस के अवसर पर कन्ज्यूमर्स एक्शन एण्ड नेटवर्क सोसायटी (कैन्स) द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में भारतीय उपभोक्ता परिसंघ (सीसीआई) नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के. व्यास ने व्यक्त किये। उन्होने कहा कि आम उपभोक्ता अपने अधिकारों एवं उपभोक्ता संरक्षण कानून की जानकारी के अभाव में ग्रामीण स्तर पर शोषण एवं ठगी के शिकार हो रहे है। कैन्स के जिला प्रभारी भगतीराम पाण्डे ने कहा कि हमारे देश का उपभोक्ता जागरूक उपभोक्ता बने इसके लिए उपभोक्ता आंदोलन को जन आंदोलन बनाना होगा। अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेश सचिव नरसिंहदास व्यास ने कहा कि जब तक उपभोक्ता जागरूक नहीं होगा एवं उनको कानून व अधिकारों की जानकारी नहीं होगी तब तक उपभोक्ता शोषण का शिकार होता रहेगा। इसके लिए उपभोक्ता संगठन एवं समााजिक संगठनों को जागरूकता के लिए आगे आना होगा। सीसीआई के प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता आंदोलन विशुद्ध रूप से परोपकारी कार्य है, इसे सेवा भावना समझकर उपभोक्ताओं की सेवा करें तभी उपभोक्ता संरक्षण कानून की सार्थकता होगीं। गोष्ठी में महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार व्यास, अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल, जिला प्रभारी आशा स्वामी, केन्स कार्यक्रम क्रियान्वयन सामिति की सदस्या संजू उपाध्याय, चेतनदास कोठारी, डाॅ. सुदर्शन सोनी, हरिश गहलोत, जितेन्द्र स्वामी, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रगति शर्मा, महासंघ के जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *