Bikaner Bikaner District Rajasthan

दक्षिणी कमान द्वारा अखंड प्रहार अभ्यास का आयोजन

दक्षिणी कमान द्वारा अखंड प्रहार अभ्यास का आयोजन
जयपुर/बीकानेर। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने ट्राई सर्विसेज़ एक्सर्साइज़ त्रिशूल के अंतर्गत, रेगिस्तानी क्षेत्र में अखंड प्रहार एक्सर्साइज़ का सफलतापूर्वक आयोजन किया। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान ने अभ्यास के दौरान कोणार्क कोर की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की। इस अभ्यास ने रुद्र ब्रिगेड द्वारा ज़मीनी अभियानों, विशेष हेलीबोर्न अभियानों और आर्मी एविएशन द्वारा समन्वित हमलावर हेलीकॉप्टर मिशन सहित मशीनीकृत और पैदल सेना युद्धाभ्यासों से लेकर सभी आर्म्स और सर्विसेस के एकीकृत उपयोग के माध्यम से कोणार्क कोर की पूर्ण-स्पेक्ट्रम युद्ध तत्परता को प्रमाणित किया। इस अभ्यास के दौरान भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना के बीच सहज तालमेल देखा गया और इसमें पैदल सेनाओं के फाइटर ग्राउंड अटैक मिशन भी शामिल थे।
यह अभ्यास भविष्य की युद्ध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अगली पीढ़ी की स्वदेशी तकनीकों के वास्तविक युद्धक परिस्थितियों में मूल्यांकन का महत्वपूर्ण मंच भी रहा। स्वदेशी ड्रोन, मानवरहित प्रणालियाँ, ड्रोन-रोधी प्रणालियाँ और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध ग्रिड का उपयोग, रक्षा में आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *