Bikaner Bikaner District Rajasthan

नशा मुक्ति किट का वितरण

नशा मुक्ति किट का वितरण
बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र योजना 2025 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन बुधवार को किया गया। प्राचार्य डॉ. नवदीप सिंह बैंस व केंद्र प्रभारी रविंद्र कुमार शर्मा ने नई किरण नशा मुक्ति केंद्र की सखी टीम की 10 छात्राओं को जैकेट, टीशर्ट, बैग, पेन, डायरी, कैप आदि के रूप में किट का वितरण किया गया। इस प्राचार्य डॉ. बैंस ने सखी रूप में कार्य करने वाली छात्राओं को नशे के खिलाफ जन जागरण फैलाने का आह्वान किया। नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि यह छात्राएं सरकार के आदेशों की पालना के साथ अपने नैतिक दायित्व की पालना करें और महाविद्यालय के साथ समाज व आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम के रूप में कार्य करें। इस अवसर पर तंबाकू एवं कैंसर के दुष्प्रभाव पर डॉ हेमेंद्र अरोड़ा, रविशंकर व्यास एवं डॉ उज्ज्वल गोस्वामी ने जानकारी दी। तंबाकू मुक्त परिसर एवं तंबाकू के दुष्प्रभावों से संबद्ध पोस्टरों का विमोचन किया गया तथा इन्हें महाविद्यालय के प्रमुख स्थानों पर लगाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी हिमांशु कांडपाल और लेखा अधिकारी आनंद हर्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *