Bikaner Bikaner District Rajasthan

जरूरतमंदों को राहत देगा रैन बसेरा

जरूरतमंदों को राहत देगा रैन बसेरा
बीकानेर। गोमा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट, रोटरी रॉयल्स व मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा पीबीएम परिसर में चार माह के लिए शुरू की गई विशेष रैन बसेरा सुविधा के शुभारंभ पर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग, डॉ. सुरेंद्र वर्मा और डॉ. बी.सी. घीया ने कहा कि यह रैन बसेरा हजारों लोगों को राहत देगा। आगे आने वाले चार माह सर्दी के होंगे और पीबीएम अस्पताल में बाहर से आने वाले रोगियों के साथ रहने वाले परिजनों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण जनसेवा है। इसके साथ ही अन्य जरूरतमंद व्यक्ति भी इस सेवा परिसर में रात बिता सकते हैं। सुनील चमड़िया ने रैन बसेरे का शुभारंभ किया तथा शिविर का अवलोकन कर ढांचा व्यवस्था देखी। इस मौके पर डॉ. मनोज कुड़ी, कोषाध्यक्ष जगदीप ओबेरॉय, सीएस नितेश रंगा, हरदीप सिंह, ऋषभ जैन, अंकुश चमड़िया, श्याम बन, तथा मारवाड़ जन सेवा समिति के मुनीराम, चंदन ठाकुर, महेंद्र चांवरिया, संजय चांवरिया और विनोद पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *