Bikaner Bikaner District Rajasthan

सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आरंभ

सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आरंभ
बीकानेर। राजकीय महाविद्यालय हद्दा में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके तहत मुख्य वक्ता डॉ. सीमा जैन ने आत्मरक्षा की परिभाषा और कानूनी आधार पर आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली और आत्मरक्षा के लाभों के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र गुप्ता व अंग्रेजी सहायक अचार्य डॉ. दीपाली व्यास ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुऐ उन्हे आत्मनिर्भर होने और खुद की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *