Bikaner Bikaner District Rajasthan

उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करवाने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करवाने वाले शिक्षकों का किया सम्मान
बीकानेर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर एवं सम्पर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एफएलएन गणित एवं अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट एवं प्रभावी शिक्षण कार्य करवाने वाले बीकानेर और कोलायत ब्लॉक के शिक्षकों का सम्मान समारोह सोमवार को जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय, (समग्र शिक्षा) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक एवं शिक्षा निदेशालय के स्टाफ अधिकारी डॉ.अशोक कुमार शर्मा रहे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीकानेर राम कुमार शीलू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सहायक परियोजना समन्वयक कैलाश धवल इस दौरान उपस्थित रहे। इस अवसर पर एफएलएन सम्पर्क टीवी डिवाइस एवं सम्पर्क स्मार्ट स्कूल ऐप के माध्यम से नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों एवं विद्यालयों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
डॉ.अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को नवाचारी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए अन्य शिक्षकों से भी शिक्षा में तकनीकी माध्यमों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विष्णु दत्त जोशी और संपर्क फाउंडेशन जिला समन्वयक रोहिताश खोवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *