Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवानिवृत बैंकर्स की नई कार्यकारिणी का किया स्वागत

सेवानिवृत बैंकर्स की नई कार्यकारिणी का किया स्वागत
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के नव-निर्वाचित सैक्रेटरी जनरल नंद लाल पंचारिया ने केन्द्रीय समिति का गठन किया। केन्द्रीय कार्यकारिणी में बीकानेर के वाई के शर्मा-योगी व के आर उपाध्यक्ष को राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में शामिल किया गया वहीं उपाध्यक्ष भूदेव शर्मा व गौरी शंकर खत्री, संयुक्त सचिव आर के शर्मा, संगठन सचिव आर के श्रीमाली, कोषाध्यक्ष माणक चंद सुथार, सह कोषाध्यक्ष एस एस जोशी, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एस पी सोबती, के एन जोशी, एमएमएल पुरोहित, सैयद मुश्ताक अली व विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डी एल भटेजा, एल एल टेलर, रवि राजवंशी व सी के शर्मा को शामिल किया। आज जेएनवी कॉलोनी स्थित सीनियन सिटीजन मनोरंजन केन्द्र में आयोजित एक बैठक में नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर वी के शर्मा, अविनाश गोयल, मांगी लाल सेवग, सुरेश शर्मा, आनंद शुक्ला, चन्द्र शेखर आचार्य, नलिन कुमार सारवाल, जे पी वर्मा-गुल्लु, सुनील कुमार गुप्ता व मधुसुदन सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *