

हरिहर मिलन कार्यक्रम में आध्यात्मिक एकता का संदेश
बीकानेर। विवेकनाथ जी की बगेची श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ में हरिहर मिलन कार्यक्रम का आयोजन भक्तिभाव और श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के सान्निध्य में अनेक श्रद्धालुजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और आरती से किया गया। महाराज ने कहा कि “हरि और हर एक ही परम तत्व के दो स्वरूप हैं। समाज में जब हम शिव और विष्णु को एक रूप में देखते हैं, तभी सच्चा हरिहर मिलन होता है।” उन्होंने सभी भक्तों से आपसी प्रेम, एकता और धर्मनिष्ठ जीवन अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर पंडित लोकेश शर्मा और रामप्रसाद पुरोहित, प्रेम सेवक आदि ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन करवाया।
