Bikaner Bikaner District Rajasthan

लुप्त होती सुनहरी कलम को जीवंत रखने का अथक प्रयास

लुप्त होती सुनहरी कलम को जीवंत रखने का अथक प्रयास
बीकानेर। पी.एम. श्री केवी-2 विद्यालय में चित्रकार राम कुमार भादाणी द्वारा कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सुनहरी कलम की बारीकियों को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य लुप्त होती उस्ता कला को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना रहा। कार्यशाला मे कला के प्रति जागरूकता और बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है यह कार्यशाला सिटीजन स्कील कोनस्टिट्यूशशनल वेल्यू एंड नॉलेज ऑफ़ इण्डिया के तहत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विनोद भारतीय ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई कला रूपों को सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। भादाणी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उस्ता कला के विभिन्न पहलुओं को सीखा और अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर कार्यशाला के सहायक डॉ प्रेरणा सनाढय व लक्ष्मी चौधरी रहे जो की कार्यशाला मे विद्यार्थियों ने उस्ता कला पर आधारित चित्रों का निर्माण किया, जिसमें उन्होंने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा और उस्ता कला को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *