

वरिष्ठ नागरिकों ने दीपावली मिलन समारोह मनाया
बीकानेर। वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर द्वारा अम्बेडकर सर्किल स्थित समिति कार्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करके सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर गीत संगीत का कार्यक्रम रखा गया जिसका संचालन डॉ. बसंती हर्ष ने किया । दीपावली व श्रीराम से सम्बन्धित प्रश्नावली में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इसके विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसका संचालन मोहन जांगिड द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. शंकर लाल स्वामी व श्रीमती सरोज भाटी की पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। डॉ. एस. एन. हर्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा आभार डॉ. शंकर लाल स्वामी ने दिया।
